अलकायदा ने की महिलाओं से संघर्ष की अपील
समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार अल-शहरी ने अपने संदेश में खासतौर पर सऊदी अरब में अल कायदा के साथियों को संबोधित किया है। उसकी यह अपील ऑनलाइन पत्रिका सदा-अल-मलाहिम के ताजा अंक में प्रकाशित हुई है।
अपील में कहा गया है, "आप लोगों में से जो भी धार्मिक है उसे फौरन यमन चले आना चाहिए। अगर आपके मर्द आपकी हिफाजत नहीं कर सकते, तो यहां चली आइए, आपकी हिफाजत की जाएगी।"
उक्त महिला ने एक आतंकवादी प्रकोष्ठ का संचालन करने की बात स्वीकार की है। इसके बारे में सऊदी सुरक्षा बलों को गत 24 मार्च को पता चला था और इस दौरान कम से कम 113 लोग गिरफ्तार किए गए थे।
अल-शहरी सऊदी अरब अधिकारियों द्वारा वांछित है। इस शादी से पहले अलकायदा के दो सदस्यों से उसकी शादी हुई थी।
उसका पहला पति सऊदी अल शाहिया अल-काहतनी था। उसने अल-शहरी को तलाक दे दिया था। उसका दूसरा पति अब्देल रहमान अल-घामिडी था जो 2004 में तैफ में रॉयल पुलिस के हाथों मारा गया था।
अल-शहरी ने दो साल पहले यमन में अलकायदा के प्रमुख सदस्य सैद-अल-शहरी से शादी की थी। सैद पहले गुवांतानामो जेल में कैद था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications