मप्र के पूर्व मंत्री कमल पटेल गिरफ्तार
भोपाल, 20 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के हरदा जिले से दो साल पहले लापता हुए युवक दुर्गेश जाट के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।
स्ीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पटेल पर साजिश रचने का आरोप है उसी के तहत गुरुवार की देर रात को गिरफ्तारी की गई है।
मालूम हो कि पांच मई 2008 को कांग्रेस नेता राजेंद्र पटेल के हरदा स्थित आवास पर कुछ लोगों ने गोलीबारी की थी। गोलीबारी का आरेाप कमल पटेल के बेटे पर लगा था। इस गोलीबारी में कमल पटेल के बेटे का साथी दुर्गेश पटेल भी घायल हुआ था।
दुर्गेश के पिता रामविलास का आरोप था कि उनके बेटे की हत्या कर श्व को गायब कर दिया गया है। यह मामला बाद में सीबीआई के पास पहुंचा और गुरुवार को सीबीआई ने पटेल को गिरफ्तार कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications