स्वलीनता पीड़ितों के आहार में बदलाव से सुधार नहीं
लंदन, 21 मई (आईएएनएस)। स्वलीनता पीड़ित बच्चों के आहार में बदलाव करने से उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं होता। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है।
वेबसाइट 'टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक न्यूयार्क के रोचेस्टर विश्वविद्यालय में हुए इस शोध में 22 युवाओं पर अध्ययन किया गया था। शोधकर्ताओं ने देखा कि स्वलीनता पीड़ितों के आहार से डेयरी उत्पाद निकाल देने के बावजूद उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ।
अध्ययनकर्ता सुजान हेमैन कहती हैं, "यदि आहार में बदलाव से मदद मिलती तो स्वलीनता पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों के लिए यह बहुत अच्छा हो सकता था लेकिन इस छोटे से अध्ययन में इसके कोई महत्वपूर्ण फायदे नजर नहीं आए हैं।"
फिलाडेल्फिया में 'इंटरनेशनल मीटिंग फॉर ऑटिज्म रिसर्च' में अध्ययन के परिणाम पेश किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications