मप्र के पर्यटन स्थलों में विद्युत कटौती नहीं
राज्य के चार प्रमुख पर्यटन स्थल माण्डू, खजुराहो, सांची और पचमढ़ी ऐसे हैं जहां देश और विदेश के पर्यटक ज्यादा संख्या में आते है। यहां आने वाले इन पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसीलिए इन क्षेत्रों को बिजली कटौती से मुक्त रखा जा रहा है।
मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा लगातार पर्यटन स्थलों के लिए ज्यादा से ज्यादा बिजली आपूर्ति की मांग की जाती रही है। इसी क्रम में सुदूर इलाकों के पर्यटन स्थलों में निर्बाध बिजली आपूर्ति की विशेष व्यवस्था की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications