हिमालयी संस्कृति संस्थान की स्थापना को मंजूरी
नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय हिमालयी संस्कृति संस्थान की स्थापना को मंजूरी दे दी है। संस्थान अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी केमांग जिले के दाहुंग में बनाया जाएगा। यह संस्थान स्वायत्तशासी होगा और संस्कृति मंत्रालय के अधीन काम करेगा।
इस परियोजना की लागत नौ करोड़ रुपये रखी गई है। अरुणाचल प्रदेश का पश्चिमी केमांग जिला पारंपरिक रूप से बौद्ध मतावलम्बी है। संस्थान की स्थापना से बौद्ध धर्म संबंधी शिक्षा प्राप्त होगी और इसके साथ-साथ युवाओं को अपनी संस्कृति की जानकारी भी मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications