यमुना में प्रदूषण रोकने के लिए परियोजना को मंजूरी
परियोजना के तहत दिल्ली के नजफगढ़ और शाहदरा नालों के आसपास सीवर के गंदे पानी और कचरे को रोकने के लिए इंटरसेप्टर लगाया जाएगा जिसकी लागत 1357.71 करोड़ रुपये रखी गई है।
यह धनराशि जवाहरलाल नेहरू शहरी नवीकरण मिशन के तहत दी जाएगी जिसमें केंद्र सरकार का 35, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की सरकार का 15 और दिल्ली जल बोर्ड का 50 प्रतिशत हिस्सा होगा।
बाहरी दिल्ली क्षेत्र में जो कालोनियां, गांव और झुग्गी झझोपड़ियां आबाद हैं, वहां सीवर सुविधाएं नहीं हैं और गंदा पानी 18 नालों और नालियों के जरिए यमुना में गिरता है। इन 18 नालों में से तीन प्रमुख नाले नजफगढ,़ सहायक नालों और शाहदरा में हैं जिनके कारण यमुना में प्रदूषण बढ़ता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications