उत्तर भारत में पारा चढ़ा, आंधी की आशंका (लीड-1)

आईएमडी के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 48 घंटों के भीतर आंधी आने के आसार हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और तेलंगाना क्षेत्र में अगले 24 घंटों के भीतर भारी बारिश की आशंका है।

विभाग के अनुसार आंध्र के तट पर अगले 12 घंटों के दौरान 100-110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। अगले 48 घंटों के भीतर पूर्वोत्तर राज्यों, उत्तरी व तटीय उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

पटना सहित बिहार के कुछ इलाकों में गुरुवार शाम बारिश के बाद मौसम खुशगवार हुआ। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कुछ इलाकों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में पटना का अधिकतम तापमान 41़ 2 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 41़ 8, गया का 39़ 6 तथा पूर्णिया का 36़ 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहंी पटना में जहां 15़ 3 मिलीमीटर और भागलपुर में 29 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शुक्रवार को बतया कि लैला के परोक्ष असर के रुप में मौसम में बदलाव हुआ है। इसकी वजह से उत्तर प्रदेश से बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल की ओर एक टर्फ लाइन बनी है। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटों में भी राज्य के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है तथा तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मध्य प्रदेश में लू का कहर जारी है और यहां झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ हैं । भोपाल में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस , इंदौर में 43़ 5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 44़ 3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 43़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं । प्रदेश में सबसे गर्म अब भी खजुराहो बना हुआ है, जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर और भोपाल संभाग के कई जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं । वहीं कई हिस्सों में लू का प्रकोप जारी रहने की आशंका जताई गई है।

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। राज्य के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया।

राज्य के विभिन्न इलाकों में गुरुवार देर रात को हुई बारिश का अधिकतम तापमान पर खास असर नहीं पड़ा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सबसे गर्म स्थान झांसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कानपुर का अधिकतम तापमान 44.4, आगरा का 43.8, इलाहाबाद का 43.5, वाराणसी का 42.8, और लखनऊ का 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो से पांच डिग्री अधिक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+