'चीन रोजाना भारत की एक इंच जमीन पर कब्जा कर रहा है'
कोलकाता, 21 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि चीन धीरे-धीरे भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर रहा है और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार इस मुद्दे से निपटने के लिए गंभीर नहीं है।
पार्टी की तीन दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक के पहले दिन अपने भाषण में उन्होंने कहा, "चीन रोजाना हमारी एक इंच जमीन पर कब्जा कर रहा है लेकिन केंद्र सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।"
संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह यह भी मांग करते हैं कि नक्सल समस्या का हल निकालने के लिए संप्रग सरकार नक्सलियों से बातचीत करे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications