सकारात्मक सोच से मिलेगी सफलता : आकाश सिंह
कानपुर, 21 मई(आईएएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) इलाहाबाद क्षेत्र की 12वीं की परीक्षा में 97.8 प्रतिशत अंक लाने वाले आकाश सिंह का कहना है कि सकारात्मक सोच और विषयों के प्रति स्पष्ट कॉन्सेप्ट से आप बोर्ड परीक्षा में आसानी से सफलता पा सकते हैं।
कानपुर के रहने वाले आकाश सिंह ने शुक्रवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह धारणा गलत है कि बोर्ड परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए आपको घंटों पढ़ाई करने की जरूरत होती है। कुछ ही घंटे लेकिन रणनीति बनाकर पढ़ाई करने से आप बहुत अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हो सकते हैं।
सिंह ने गणति और शारीरिक शिक्षा में 99 प्रतिशत जबकि भैतिकी, रसायन और अंग्रेजी में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
सिंह कहते हैं कि मेरी अकांक्षा अब भारतीय प्रौद्यौगिकी संस्थान(आईआईटी) कानपुर से इंजानियरिंग करने की है। इंजीनियर बनने के बाद मेरी रुचि प्रशासिनक सेवाओं (सिविल सर्विसेज) के क्षेत्र में जाने की है। सिंह के पिता पेशे से इंजीनियर और मां गृहणी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications