लाहौर में विस्फोट, 3 घायल (लीड-1)
इस्लामाबाद, 21 मई (आईएएनएस)। शहर के एक लाल बत्ती इलाके में शुक्रवार को कम तीव्रता वाले सिलेसिलेवार विस्फोटों से दो लोग घायल हो गए। एक आतंकवादी संगठन ने इन विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है।
शाही मोहल्ला में लगातार पांच विस्फोट हुए। इस इलाके में मुजरा और वेश्यावृत्ति भी होती है। विस्फोटों से भीड़भाड़ वाली गलियों में दहशत फैल गई।
लाहौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शफीक गुर्जर ने कहा, "इन विस्फोटों में दो लोग घायल हो गए जिसमें एक पुलिसकर्मी और एक बच्चा शामिल है।"
उन्होंने कहा कि आतंकवादी अपने तौर-तरीकों को हमारी जिंदगी पर थोपने की कोशिश कर रहे हैं।
जियो न्यूज के अनुसार धमाके से इलाके में कुछ घरों और दुकानों के शीशे टूट गए।
दीफा-ए-नजीरा-ए-पाकिस्तान नामक आतंकवादी संगठन के एक प्रवक्ता ने विस्फोटों से पांच मिनट पहले संवाददाताओं को एसएमएस भेजकर इसकी जिम्मेदारी ली। एसएमएस में कहा गया है कि यह देश में अश्लीलता फैलाने वालों के लिए चेतावनी है।
यह संगठन इससे पहले थियेटरों और सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थलों के आसपास ऐसे ही कम तीव्रता वाले विस्फोट करके चेतावनी जारी कर चुका है।
पाकिस्तान की सांस्कृतिक राजधानी लाहौर आतंकवाद से ग्रस्त है।
गुर्जर ने कहा कि शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications