पाकिस्तान में 11 आतंकी ढेर
इस्लामाबाद, 21 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम 11 आतंकवादी मारे गए और 12 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार स्वात घाटी के माट्टा इलाके में आतंकवादियों के ठिकाने पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। आतंकवादियों के ठिकाने से स्वचालित हथियार, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया।
ऊपरी ओरकजई क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ झड़पों में आठ आतंकवादी मारे गए और 10 घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि इन झड़पों में दो सैनिक भी घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications