उप्र में विस्फोटकों के साथ एक गिरफ्तार
चोपन थाना क्षेत्र के लंगड़ा के जंगल में पुलिस ने गुरुवार देर शाम अशोक कुशवाहा (35) नाम के व्यक्ति को विस्फोटकों के साथ पकड़ा। चोपन थाना प्रभारी मधुसूदन शुक्ला ने शुक्रवार सुबह संवाददाताओं को बताया कि कुशवाहा के कब्जे से 25 डेटोनेटर, 25 जिलेटिन रॉड और 50 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया।
शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में कुशवाहा ने जो बयान दिए उनमें विरोधाभास झ्झलक रहा है। आशंका है कि कुशवाहा नक्सलियों को विस्फोटकों की आपूर्ति करता था।
शुक्ला ने कहा, "हम उससे पूछताछ कर रहे हैं। नक्सलियों से उसके संबंध होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications