लाहौर में कम तीव्रता वाले 5 बम विस्फोट
लाहौर, 21 मई (आईएएनएस)। शहर के घनी आबादी वाले इलाके में शुक्रवार शाम कम तीव्रता वाले पांच बम विस्फोट हुए। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जियो न्यूज के अनुसार धमाके से तबी शहर पुलिस थाने के नजदीक के इलाके में कुछ घरों और दुकानों के शीशे टूट गए।
दीफा-ए-नजीरा-ए-पाकिस्तान नामक संगठन ने विस्फोट से पांच मिनट पहले संवाददाताओं को एसएमएस भेजकर इसकी जिम्मेदारी ली है।
लाहौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शफीक गुर्जर ने कहा कि शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications