दिल्ली में अधिकतम तापमान में वृद्धि के आसार
आईएमडी के अनुसार शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले 24 घंटों के दौरान आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications