उप्र में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार
राज्य के विभिन्न इलाकों में गुरुवार देर रात को हुई बारिश का अधिकतम तापमान पर खास असर नहीं पड़ा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सबसे गर्म स्थान झांसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कानपुर का अधिकतम तापमान 44.4, आगरा का 43.8, इलाहाबाद का 43.5, वाराणसी का 42.8, और लखनऊ का 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो से पांच डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications