अब आएगा 'गूगल टीवी'
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सैन फ्रांसिस्को में गुरुवार को एक सम्मेलन में गूगल ने अपनी इस नई परियोजना का खुलासा किया। कंपनी के अनुसार 'गूगल टीवी' के जरिए लोग टेलीविजन चैनलों से लेकर वेबसाइट और अन्य प्रौद्योगिकी संबंधी काम एक साथ कर सकेंगे।
गूगल अपनी इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए सोनी और लॉजिटेक कंपनी के साथ हाथ मिलाएगी। 'गूगल टीवी' में कंपनी के अपने सॉफ्टवेयर के अलावा एंड्रॉयड, क्रॉम वेब ब्राउजर, सोनी टेलीविजन व इंटेल माइक्रोप्रोसेसर, रिमोट कंट्रोल और वॉयलैस कीबोर्ड जैसी अत्याधुनिक उपकरण शामिल होंगे।
गूगल का यह नया उत्पाद इस साल के अंत तक बाजार में उतारा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications