टाइम्स स्क्वेयर मामले में पाकिस्तान में 5 और गिरफ्तार
इस्लामाबाद, 21 मई (आईएएनएस)। इस महीने के शुरू में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर में बम रखने के मुख्य आरोपी फैजल शहजाद से संबंध रखने वाले छह और लोगों को पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया है।
जियो टीवी ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि विभिन्न शहरों से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों के अनुसार कानून प्रवर्तन एजेंसियां इन लोगों से पूछताछ कर रही हैं।
अमेरिका में एक वित्तीय विश्लेषक के रूप में काम करने वाले पाकिस्तानी मूल के फैजल शहजाद को तीन मई को गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications