मप्र में लू का कहर जारी
भोपाल, 21 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लू का कहर जारी है और यहां झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है।
मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ हैं । भोपाल में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस , इंदौर में 43़ 5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 44़ 3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 43़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं । प्रदेश में सबसे गर्म अब भी खजुराहो बना हुआ है, जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर और भोपाल संभाग के कई जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं । वहीं कई हिस्सों में लू का प्रकोप जारी रहने की आशंका जताई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications