पैगंबर के कार्टून को लेकर पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि इस कार्टून के प्रकाशन में लिप्त देशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
जुमे की नमाज के बाद इस्लामाबाद के अंतर्राष्ट्रीय इस्लामिक विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने यहां की फैजल मस्जिद से एक रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने फेसबुक पर इस कार्टून के प्रकाशन में लिप्त तत्वों के खिलाफ नारेबाजी की और मुस्लिम देशों से आग्रह किया कि इस साजिश के खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई की जाए।
इसके अलावा रावलपिंडी, लाहौर, कराची, फैसलाबाद, गुजरावाला और पेशावर जैसे शहरों में भी विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाने की खबर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications