बिहार के कुछ इलाकों में बारिश के आसार
पटना, 21 मई (आईएएनएस)। पटना सहित बिहार के कुछ इलाकों में गुरूवार शाम बारिश के बाद मौसम खुशगवार हुआ परंतु शुक्रवार को धूप खिली हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कुछ इलाकों में बारिश की संभावना व्यक्त की है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में पटना का अधिकतम तापमान 41़ 2 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 41़ 8, गया का 39़ 6 तथा पूर्णिया का 36़ 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहंी पटना में जहां 15़ 3 मिलीमीटर और भागलपुर में 29 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शुक्रवार को बतया कि लैला के परोक्ष असर के रुप में मौसम में बदलाव हुआ है। इसकी वजह से उत्तर प्रदेश से बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल की ओर एक टर्फ लाइन बनी है। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटों में भी राज्य के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है तथा तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications