छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में 5 मरे
रायपुर, 21 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शुक्रवार को एक बस के पलट जाने से पांच लोगों की मौत हो गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश चौधरी ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "बस का चालक एक बैल को बचाने के चक्कर में संतुलन खो बैठा और बस पलट गई। इससे पांच लोग मारे गए और 16 जख्मी हो गए।"
यह दुर्घटना सरगुजा जिले के मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर अंबिकापुर कस्बे में हुई।
चौधरी ने बताया कि घायलों में सात की हालत गंभीर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications