कड़ी मेहनत और लगन से मिली सफलता : स्वाति
डीएवी गर्ल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल की विज्ञान संकाय की इन दोनों छात्राओं स्वाति पुस्र्ती और आर. गरिमा ने 98-98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
स्वाति ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "कड़ी मेहनत और लगन के कारण उन्हें यह सफलता मिली है। मैंने अपने आप को पढ़ाई में लीन कर लिया था। साथ ही यह ईश्वर और मेरे माता-पिता के आशीर्वाद का नतीजा है।"
अपनी तैयारी के बारे में बताते हुए स्वाति ने कहा कि उन्होंने सीबीएसई के प्रश्न पत्रों के नमूनों से मदद ली थी ताकि वह प्रश्नों के पैटर्न को समझ सकें।
स्वाति ने बताया, "मैंने प्रश्न पत्रों के नमूनों के माध्यम से तैयारी की। इससे मैं यह समझ सकी कि परीक्षा में किस तरह के प्रश्न आते हैं। इस तरह से मुझे अंकों के निर्धारण का भी पता चला।"
स्वाति के पिता ने कहा, "हम लोगों ने उसकी पढ़ाई में हस्तक्षेप नहीं किया। हमने कभी नहीं कहा कि जाओ और पढ़ो। दरअसल, हमने कई बार यह जरूर कहा कि थोड़ा आराम कर लो और नींद ले लो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications