अमेरिका में वरिष्ठ खुफिया अधिकारी ने इस्तीफा दिया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ब्लेयर देश के 16 विभिन्न खुफिया एंजेसियों के बीच तालमेल बनाए रखने का काम करते थे। उन्होंने गुरुवार को पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।
अपने कर्मचारियों को भेजे संदेश में ब्लेयर ने कहा कि उन्होंने इस्तीफे क योजना के संबंध में राष्ट्रपति बराक ओबामा को सूचित कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह 28 मई से कार्यमुक्त हो जाएंगे। ब्लेयर ने अचानक इस्तीफा देने की वजह का खुलासा नहीं किया।
ब्लेयर और अमेरिकी खुफिया एंजेसियां हाल के दिनों में सवालों के घेरे में आ गई थी। खुफिया एजेंसियों पर सवाल उस वक्त उठाया गया था, जब डेट्रॉयट से उड़ान भरने वाली एक विमान में विस्फोट की साजिश का पता नहीं लगाया जा सका था। इसके बाद एक मई को न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वेयर में कार में बम रखने की साजिश के मामले में भी असफलता पर खुफिया एंजेसियों पर सवाल उठने लगे थे।
ब्लेयर को जनवरी, 2009 में डीएनआई का निदेशक बनाया गया था। ऐसी खबरें हैं कि ब्लेयर का केंद्रीय खुफिया एंजेसी (सीआईए) के निदेशक लियोन पेनेटा के साथ कुछ मुद्दों पर मतभेद भी चल रहा था।
ब्लेयर ने अपने संदेश में सहकर्मियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि खुफिया विभागों के प्रतिभाशाली और देशभक्त महिलाओं और पुरुषों का नेतृत्व करने से बढ़कर वह किसी सम्मान को नहीं मानते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications