राम मंदिर निर्माण में कांग्रेस सबसे बड़ी बाधा : शाही
प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार यहां राम लला का दर्शन करने आए शाही ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा राम मंदिर के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। यह हमारा सपना है और इसे पूरा करने के लिए हम हरसंभव प्रयास कर कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस हमारे रास्ते में सबसे बड़ी बाधा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जो मंदिर निर्माण के लिए गंभीर है।
शाही ने समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को निशाने पर लेते हुए कहा कि दोनों दलों ने हमेशा राम मंदिर पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications