राप्ती नदी में डूबकर 6 किशोरियों की मौत
पुलिस के मुताबिक जिन किशोरियों की डूबकर मौत हुई है उनकी उम्र 10 से 13 साल के बीच थी और वे नदी तैरकर दूसरे पार जा रही थीं।
जिले के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने संवादाताओं को बताया कि घटना जिले के गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शुक्रवार शाम गांव की छह लड़कियां घर से खरबूजा खाने के लिए नदी तैरकर उस पार जा रही थीं तभी उनकी डूबकर मौत हो गई।
कुमार ने कहा कि वैसे तो आजकल नदी में ज्यादा पानी नहीं है, लेकिन जिस जगह पर लड़कियां डूबी हैं वहां पर काफी गहराई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications