एनएचआरसी में पुलिस मुठभेड़ से संबंधित 3,000 मामले
बयान में कहा गया है, "एनएचआरसी में इस वर्ष के अप्रैल महीने तक देश के विभिन्न हिस्से से पुलिस मुठभेड़ के 2,956 मामले दर्ज कराए गए हैं। इनमें दर्ज 1,590 मामले सार्वजनिक प्राधिकरणों से मिली जानकारी के आधार पर दर्ज हैं और 1,366 मामले जनता द्वारा प्राप्त फर्जी मुठभेड़ की शिकायतों के आधार पर दर्ज किए गए हैं।"
कुल दर्ज मामलों में से 1,846 मामलों में अब तक आगे की कार्यवाही शुरू की जा चुकी है।
बयान में कहा गया है, "एनएचआरसी द्वारा मंगाए गए रिकॉर्ड और विभिन्न रिपोर्टो पर विचार करने पर यह पाया गया है कि 1,846 मामलों में से पुलिस द्वारा की गई 27 मुठभेड़ें फर्जी हैं। जबकि कुल 1,819 मामले वास्तविक मुठभेड़ के हैं।"
बयान में कहा गया है, "बाकी बचे 1,110 मामले अभी आयोग में विभिन्न चरणों पर विचाराधीन हैं।"
ज्ञात हो कि मानवाधिकार आयोग की स्थापना वर्ष 1993 में हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications