मेक्सिको में अगवा 55 लोग मुक्त
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बुधवार को सेना ने एक कार्रवाई के दौरान अगवा 55 लोगों को मुक्त कराया, जिसमें 12 महिलाएं और पांच बच्चे शामिल थे। इस दौरान छह अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया।
मेक्सिको में अपहरणकर्ताओं ने रियोंसा सिटी स्थित एक घर में 55 लोगों को बंद कर रखा था, सेना को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान सैन्यकर्मियों ने छह अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।
रक्षा विभाग के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications