बेल्जियम के निजी बैंक का अधिग्रहण करेगा हिंदुजा

शुक्रवार को एक बयान में दोनों कंपनियों ने इसकी जानकारी दी। केबीएल, यूरोपीय प्राइवेट बैंकर समूह केबीसी की सहयोगी कंपनी है। यह समूह यूरोप का सबसे बड़ा बैंकिंग समूह है। 10 यूरोपीय देशों के 55 शहरों में इसकी सेवाएं हैं।

हिंदुजा भारत में अपना बैंकिंग कारोबार इंडसइंड बैंक और स्विटजरलैंड में हिंदुजा बैंक के जरिए चलाता है।

दोनों कंपनियों ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि, "हिंदुजा समूह का प्रयास केबीएल अंतर्राष्ट्रीय समूह से जुड़कर अपने व्यापार को 100 से ज्यादा देशों में बढ़ाने का है।"

केबीएल समूह को आर्थिक मंदी के दौरान काफी नुकसान उठाना पड़ा था इससे निपटने के लिए ली गई सात अरब यूरो की सरकारी मदद को उसे चुकाना है।

हिंदुजा समूह के अध्यक्ष श्रीचंद पी. आहूजा ने कहा, "हम आगे भी अपने व्यापार और सहयोगी कंपनियों में निवेश की योजना बना रहे हैं। केबीएल को मध्यपूर्व, और भारतीय महाद्वीप में प्रवेश के लिए हमारी मदद मिलेगी।"

केबीएल का मुख्यालय लक्जेमबर्ग में ही रहेगा और इसका वर्तमान प्रबंधन भी बना रहेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+