मेक्सिको में मादक पदार्थ बनाने वाले रसायन बरामद
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार सेना के अधिकारियों ने मेक्सिको के मैनजिनेलो बंदरगाह पर एक जहाज से लगभग 80 टन ऐसे रसायन बरामद किए, जिसका इस्तेमाल मादक पदार्थो के निर्माण में किया जाता है।
सेना के अनुसार भारी मात्रा में ये रसायन समुद्र मार्ग से चीन से यहां लाए गए थे। इन रसायनों की कीमत 15 से 25 अरब डॉलर के बीच आंकी गई है।
सेना और मादक पदार्थ नियंत्रण विभाग इस पूरे मामले की जांच कर रहा है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications