अमेरिकी कार्टूनिस्ट ने कार्टून विवाद से खुद को अलग किया
वाशिंगटन, 21 मई (आईएएनएस)। सिएटल निवासी कार्टूनिस्ट मोली नोरिस ने "इवरीबाडी ड्रा मोहम्मद डे" को लेकर पैदा हुए विवाद से खुद को अलग कर लिया है। नोरिस ने कहा कि उन्होंने ईडीएमडी के लिए कभी भी कोई फेसबुक पेज नहीं तैयार किया। किसी अनजान व्यक्ति ने ऐसा किया है।
नोरिस ने अपने वेबपेज पर लिखा है, "हेलो, मैंने ईडीएमडी के लिए कोई फेसबुक पेज नहीं तैयार किया। किसी अनजान व्यक्ति ने ऐसा किया है। धन्यवाद, मोली।"
नोरिस ने लिखा है, "मैंने 20 मई को "इवरीबाडी ड्रा मोहम्मद डे" की घोषणा नहीं की। मैंने टेलीविजन शो 'साउथ पार्क' पर एक कार्टून बनाया था।"
नोरिस ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से माफी मांगी है और कहा है कि इस दिवस के आयोजन को वापस ले लिया माना जाए। नोरिस ने उन लोगों को धन्यवाद दिया है जो इस विषय को संवाद के एक अवसर के रूप में परिवर्तित कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications