पाकिस्तान लौटने की योजना बना रहे हैं मुशर्रफ
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मुशर्रफ ने अमेरिकी समाचार चैनल सीएनएन को दिए साक्षात्कार में कहा कि वह पाकिस्तान लौटकर राजनीति में वापसी की योजना बना रहे हैं।
मुशर्रफ ने कहा, "इस वक्त मैं पाकिस्तान लौटने की योजना बना रहा हूं, साथ ही राजनीति में भी वापसी करना चाहता हूं। राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री पद की दौर में शामिल होने के सवाल पर अभी इंतजार करना होगा।"
गौरतलब है कि वर्ष 1999 में मुशर्रफ ने पाकिस्तान सरकार को बर्खास्त कर दिया था। उन्होंने अगस्त, 2008 में इस्तीफा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications