उत्तर भारत में आंधी के आसार
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और तेलंगाना क्षेत्र में अगले 24 घंटों के भीतर भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा आंध्र के तट पर अगले 12 घंटों के दौरान 100-110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
आईएमडी के अनुसार अगले 48 घंटों के भीतर पूर्वोत्तर राज्यों, उत्तरी व तटीय उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
लगभग पूरे उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भीषण गर्मी के साथ लू से लोगों का बुरा हाल है। बिहार के कुछ हिस्सों में गुरुवार को हुई बारिश से हालांकि लोगों को कुछ राहत मिली है। दक्षिणी और दक्षिण पश्चिमी हवाओं से पूर्वोत्तर के राज्यों में आद्र्रता बढ़ गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications