गैस सिलेंडर फटने से छत ढही, दबकर 4 की मौत
जिले के पुलिस अधीक्षक(शहर) प्रबल प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि घटना कोतवाली इलाके से गुदड़ी बाजार इलाके की है, जहां आज दोपहर बाद मोहम्मद शौकत के घर में अचानक एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ।
उन्होंने कहा कि विस्फोट इतना तगड़ा था कि शौकत के घर से सटे लियाकत के घर की छत भी गिर गई, जिससे उस दौरान दोनों घरों में मौजूद लोगों की दबकर मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक राहत और बचाव दल द्वारा मलबे से लियाकत की पत्नी रुखसाना, बेटी हिना और बेटा शाहिद के अलावा शौकत के बेटा अनवर के शव निकाले गए।
सिंह ने मलबे में किसी और के दबे होने की आशंका से साफ इंकार करते हुए कहा कि पूरा मलबा हटाकर अच्छी तरह से पड़ताल कर ली गई है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर किन कारणों से फटा इसकी जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications