सीबीएसई इलाहाबाद क्षेत्र में छात्राएं अव्वल

सीबीएसई इलाहाबाद क्षेत्र में छह राज्य बिहार, उत्तराखंड, झ्झारखण्ड, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल आते हैं।

सीबीएसई इलाहाबाद क्षेत्र के क्षेत्रीय अधिकारी राजवीर सिंह ने शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इलाहाबाद परिक्षेत्र की 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 1,86,362 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिसमें 1,80,749 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। कुल 1,37,270 अभ्यर्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।

घोषित नतीजों में उत्तीर्ण कुल छात्र-छात्राओं के प्रतिशत में गिरावट आई है। पिछले साल जहां कुल उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का प्रतिशत 76.74 था वहीं इस साल यह घटकर 75.95 प्रतिशत रह गया।

सीबीएसई अधिकारियों ने बताया कि इलाहाबाद परिक्षेत्र की परीक्षा में कुल 1,17,179 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 82,982 उत्तीर्ण हुए। इसी तरह कुल 66,570 छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुईं थी जिनमें 45,288 उत्तीर्ण हुईं।

नतीजों में उड़ीसा अव्वल रहा। यहां 89.67 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल रहे। बिहार में सबसे कम 64.33 प्रतिशत छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हो सके।

उत्तर प्रदेश में 74.18 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। यहां के कुल 92,857 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिसमें 68,880 उत्तीर्ण होने में सफल रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+