सीबीएसई 12वीं में खाड़ी के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कुवैत, कतर, बहरीन और सऊदी अरब जैसे खाड़ी देशों के कुल 7,064 छात्र 69 भारतीय स्कूलों में मार्च में हुई परीक्षा में शामिल हुए।
इस क्षेत्र के छात्रों के उत्तीर्ण होने के प्रतिशत में 0.81 फीसदी का मामूली इजाफा हुआ है।
खाड़ी देशों के अलावा अन्य देशों के छात्रों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 89.60 रहा। पिछले साल की तुलना में इसमें भी मामूली वृद्धि हुई है। पिछले साल इन छात्रों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 88.89 रहा था।
भारत और विदेश में 12वीं की परीक्षा में इस साल 699,129 छात्र शामिल हुए। इसमें 408,367 लड़के और 290,762 लड़कियां शामिल हैं।
खाड़ी देशों में करीब 45 लाख भारतीय प्रवासी रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications