वाहन की टक्कर से हुई थी बाघिन की मौत
बुधवार को संदिग्ध हालात में मरी बाघिन के शरीर में आंतरिक चोटें पाई गई हैं। मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) आर. एस. नेगी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बाघिन की मौत की वजह वाहन की टक्कर बताई गई है।
मालूम हो कि उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में बुधवार की सुबह एक बाघिन को लंगड़ते हुए देखा गया था। बाद में जलस्त्रोत के पास वह नजर आई थी, जहां उसकी मौत हो गई थी।
बाघिन की मौत की जांच की जिम्मेदारी बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक को सौंपी गई है। उद्यान प्रबंधन उन वाहनों के बारे में भी जानकारी जुटा रहा है जो घटना के समय पर्यटकों को टाइगर शो दिखाने लाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications