पटना में बारिश, गर्मी से राहत
मौसम विभाग के मुताबिक पटना में शाम को बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। पटना में 15़ 3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई जबकि शाम को आद्र्रता 70 प्रतिशत मापी गई, जिस कारण लोग उमस से परेशान रहे।
विभाग के मुताबिक गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 41़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भागलपुर का 41़ 8 डिग्री, गया का 39़ 6 डिग्री तथा पूर्णिया का अधिकतम तापमान 36़ 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी सहित राज्य के कुछ इलाकों में तेज हवा चल सकती है तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications