ब्राडबैंड वायरलेस सेवा की नीलामी सोमवार से
दूरसंचार विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को आईएएनएस से कहा, "सरकार ने शुक्रवार को 3जी नीलामी के परिणामों को मंजूरी दे दी है। बीडब्ल्यूए के लिए नीलामी सोमवार से शुरू होगी।"
कुल 11 कंपनियां बीडब्ल्यूए की नीलामी में हिस्सा लेंगी। इन कंपनियों में भारती एयरटेल, रिलायंस वाईमैक्स, आइडिया सेलुलर, एयरसेल, औगरे मॉरीशस लिमिटेड, इन्फोटेल ब्राडबैंड सर्विसिस, क्वोलकाम, स्पाइस इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर, टाटा कम्युनिकेशंस इंटरनेट सर्विसिस, तिकोना डिजिटल नेटवर्क्स और वोडाफोन एस्सार शामिल हैं।
सरकार की ओर से एक बीडब्ल्यूए स्लॉट के लिए आधार मूल्य 1,750 करोड़ रुपये रखा गया है।
इस नीलामी प्रक्रिया में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक रॉथ्सचाइल्ड और टेलीकॉम आक्शन सर्विसिस प्रोवाइडर डीओटी डॉट ईकोन सरकार की सलाहकार कंपनियां हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications