युद्ध की ओर बढ़ रहा है प्रायद्वीप : उत्तर कोरिया
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस बीच दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली म्युंग बाक ने अपनी सरकार की प्रतिक्रिया पर चर्चा के लिए एक राष्ट्रीय सुरक्षा बैठक बुलाई है। ली ने गुरुवार को उत्तर कोरिया की सैन्य उत्तेजना के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाने की बात कही थी।
उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को प्रत्युत्तर देते हुए कहा कि यदि सियोल की ओर से मार्च में डूबे उसके युद्धपोत के लिए उत्तर कोरिया को जिम्मेदार ठहराया जाएगा तो वह अपने पड़ोसी दक्षिण कोरिया के साथ हुई अनाक्रमण संधि को खारिज कर उसके साथ संबंधों को रोक देगा। युद्धपोत डूबने से 46 नाविकों की मौत हो गई थी।
उत्तर कोरिया की कोरिया के शांतिपूर्ण एकीकरण के लिए बनी समिति की ओर से एक वक्तव्य जारी कर कहा गया है, "अब से हम वर्तमान स्थिति को युद्ध की एक अवस्था की तरह देखेंगे और अंतर-कोरियाई संबंधों के सभी मामलों में निर्णायक जवाब देंगे।"
इससे पहले गुरुवार को आरोप लगाया गया था कि 26 मार्च को उत्तर कोरिया ने एक टॉरपीडो हमले में दक्षिण कोरिया के युद्धपोत को निशाना बनाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications