अफजल मामले पर भाजपा ने होर्डिग लगाए
पार्टी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली भाजपा ने शहर भर में होर्डिग्स लगाए हैं जिसमें मुख्यमंत्री से पूछा गया है कि उन्होंने अफजल गुरु की फाइल करीब चार साल तक क्यों दबाए रखी। जितना जल्दी संभव हो हम इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं।"
उन्होंने कहा कि ऐसा लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए किया गया है। होर्डिग्स लगाने का उद्देश्य यह भी है कि सरकार लोगों की भावनाओं को समझ सके।
वह यह भी चाहते हैं कि उप-राज्यपाल तेजेंदर खन्ना इस फाइल को आगे बढ़ाएं। इस फाइल को दिल्ली सरकार ने दो दिन पहले भेजा है।
राज्य सरकार ने दया याचिका से संबंधित फाइल को बुधवार को उप राज्यपाल को भेज दिया। दिल्ली सरकार ने फांसी का विरोध नहीं किया है लेकिन इस बात पर चिंता प्रकट की है कि उसको फांसी देने से कानून और व्यवस्था बिगड़ सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications