आंध्र के राहत शिविरों में 70 हजार लोग

हैदराबाद, 21 मई (आईएएनएस)। चक्रवाती तूफान लैला के कहर के कारण तटीय आंध्र प्रदेश में बने 300 राहत शिविरों में 70 हजार से अधिक लोगों को पहुंचाया गया है।

इनमें से अधिकतर लोग चार तटीय जिलों प्रकाशम, गुंटूर, कृष्णा और नेल्लोर के हैं।

शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राहत शिविरों में एक लाख 70 हजार भोजन के पैकेटों और 6.34 लाख पानी के केन पहुंचाए गए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार को लैला के आने के बाद से तटीय आंध्र प्रदेश में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा मंगलवार से भारी बारिश के कारण घरों के ढहने और अन्य घटनाओं में 10 लोगों की मौत हुई है।

कृष्णा जिले में सबसे ज्यादा सात मौतें हुई हैं। नेल्लोर में चार, गुंटुर में तीन और पूर्वी गोदावरी और प्रकाशम में एक-एक लोग की मौत हुई। तीन लोग लापता हैं।

प्राथमिक आंकड़ों के मुताबिक करीब 5800 एकड़ जमीन में लगी फसलों और 6,060 एकड़ जमीन में लगे बागवानी को नुकसान पहुंचा है।

मछुवारों ने अपनी 262 नावें खो दी हैं। इनमें से 260 नावें केवल प्रकाशम जिले में लापता हुई हैं। तटीय सात जिलों में करीब 1450 नावों को नुकसान पहुंचा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+