शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 74 अंक लुढ़का (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' शुक्रवार सुबह 201.74 अंकों की गिरावट के साथ 16,317.94 पर खुला। गुरुवार को यह 16,519.68 अंकों पर बंद हुआ था। सेंसेक्स ने 16,486.74 के ऊपरी और 16,187.03 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
सेंसेक्स में शामिल आईटीसी (3.41 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (3.34 फीसदी) और मारुति सुजुकी (2.62 फीसदी) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी जबकि एनटीपीसी (4.20 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (3.26 फीसदी) और ग्रासिम इंडस्ट्रीज (2.92) के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 0.50 अंक की गिरावट के साथ 4946.70 अंकों पर खुला। निफ्टी ने 4946.70 के ऊपरी और 4842.30 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 1.30 फीसदी गिरकर 6688.39 पर और स्मॉलकैप 1.47 फीसदी गिरकर 8415.31 पर बंद हुआ।
बीएसई के कुल 13 में से केवल दो सेक्टरों में बढ़त का रुख देखा गया। ऑटो (0.58 फीसदी) और तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु सेक्टर (0.53 फीसदी) में वृद्धि दर्ज की गई। ऊर्जा (1.73 फीसदी), रियल्टी (1.65 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु सेक्टर (1.50 फीसदी) में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। कुल 772 कंपनियों के शेयरों में तेजी और 2025 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications