जम्मू एवं कश्मीर में सड़क दुर्घटनाओं में 21 मरे (लीड-1)
जम्मू से 120 किलोमीटर उत्तर में राजौरी के सुंदरबनी में निर्माण सामग्री ले जा रहे एक ट्रक से हुई एक जीप की टक्कर में मेजर वसंत गौरव की मौत हो गई और एक लेफ्टिनेंट कर्नल गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक अन्य दुर्घटना में जम्मू से करीब 200 किलोमीटर दूर पुंछ जिले में सूरनकोट के नजदीक सेना की एक जीप के एक तंग घाटी में गिर जाने से पांच सैनिकों की मौत हो गई। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल बिप्लव नाथ ने मरने वाले सैनिकों की संख्या की पुष्टि की है।
एक तीसरी दुर्घटना में, जम्मू से 130 किलोमीटर दूर बिड्डा की एक घाटी में रेसी से मेहोर जा रही एक बस गिरने से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल हुए 8 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
एक दर्जन से ज्यादा घायलों को जम्मू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जम्मू के संभागीय आयुक्त पवन कोटवाल ने पत्रकारों को बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए हेलीकाप्टर की मदद ली जा रही है।
जम्मू के शासकीय चिकित्सा कॉलेज के एक चिकित्सक ने आईएएनएस को बताया, "कुछ घायलों की हालत गंभीर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications