राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राजीव गांधी की विधवा व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी यहां पूर्व प्रधानमंत्री के स्मारक स्थल वीर भूमि पहुंचे और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
गृह मंत्री पी. चिदंबरम, रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी, कांग्रेस सांसदों और अन्य नेताओं के अलावा राजीव गांधी के बेटे व कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी, बेटी प्रियंका अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ वीर भूमि पहुंचे।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे राजीव गांधी की 21 मई, 1999 को चेन्नई के नजदीक श्रीपेरुं बुदूर में एक चुनावी रैली के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) की आत्मघाती हमलावर ने हत्या कर दी थी।
इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों द्वारा उनकी हत्या किए जाने के कुछ समय बाद राजीव गांधी 1984 में 40 वर्ष की उम्र में देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications