मोटरसाइकिल रैली के जरिये 26/11 के मृतकों को श्रृद्धांजलि
रैली में शामिल चालकों ने हमले के दौरान पकड़े गए एकमात्र जीवित आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को एक विशेष अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए जाने के फैसले की भी सराहना की।
रैली में शामिल चालक हमले का निशाना बने ट्राइडेंट होटल के करीब जमा हुए और उन सभी जगहों पर गए, जहां आतंकवादियों ने बेगुनाह लोगों को अपना निशाना बनाया था।
इस सिलसिले में मोटरसाइकिल सवारों ने एक-एक करके छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, लियोपोल्ड कैफे और नरीमन हाउस का दौरा किया।
यह रैली गेटवे ऑफ इंडिया पर समाप्त हुई। इसी स्थान के करीब होटल ताज है, जो इस आतंकवादी हमले का सबसे बड़ा निशाना बना था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications