कांग्रेस ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी
यहां कांग्रेस मुख्यालय सत्यमूर्ति भवन में तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष के. वी. थांकाबालु और अन्य नेताओं ने गांधी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
बाद में कांग्रेस नेता यहां से 40 किलोमीटर दूर स्थित श्रीपेरुं बुदूर में पायलट से राजनेता बने गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। वर्ष 1991 में श्रीपेरुं बुदूर में ही एक आत्मघाती हमलावर ने उनकी हत्या कर दी थी।
कांग्रेस के मजदूर संगठन के कार्यकर्ता भी 'राजीव गांधी मशाल' के साथ शुक्रवार को श्रीपेरुं बुदूर पहुंचे। वहां थांकाबालु ने इस मशाल को ग्रहण किया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने रक्त दान शिविरों का आयोजन किया और चेन्नई में गरीबों को भोजन कराया।
उल्लेखनीय है कि 21 मई 1991 को एक चुनावी रैली के दौरान प्रतिबंधित संगठन लिट्टे की एक महिला ने अपने शरीर पर बंधे विस्फोटकों में विस्फोट कर गांधी की हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications