जवाहिरी ने अलकायदा सदस्यों की सराहना की
बगदाद, 21 मई (आईएएनएस)। अलकायदा के दूसरे प्रमुख सदस्य अयमान अल जवाहिरी ने एक ऑडियो संदेश के जरिए इराक में पिछले महीने मारे गए संगठन के दो प्रमुख सदस्यों को श्रद्धांजलि दी।
जिहादियों की वेबसाइट के अनुसार आने वाले दिनों में अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन भी मारे गए सदस्यों के लिए ऑडियो संदेश जारी कर सकता है। अबु बकर अल-बगदादी और अयूब अल-मसरी इराक में मारे गए थे।
जवाहिरी ने अपने संदेश में कहा है, "तुम अल-बगदादी, इस्लामी राष्ट्र इराक के महान नेता थे। तुम अपने साथी अबु मुसाद अल जरकावी के साथ मिलकर चतुराई से नियंत्रण रखना जानते थे।"
इस ऑडियो टेप की अभी तक सत्यता की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। अल-बगदादी इराक में अल कायदा का सरगना था। वह और अल-मसरी गत 18 अप्रैल को अमेरिकी और इराकी सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारे गए थे।
अलकायदा का सोमाइली आतंकवादी गुट अल-शहाब से संबंध है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications