कराची हिंसा में मरने वालों की संख्या 37 हुई

कराची, 21 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची शहर में शुक्रवार को भी तनाव बरकरार रहा। यहां पिछले तीन दिन से हो रही राजनीतिक-जातीय हत्याओं में मरने वालों की संख्या 37 हो गई है। गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक शहर के विभिन्न हिस्सों में कम से कम आठ वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।

'जियो टीवी' के मुताबिक मुख्य बाजारों में दुकाने और पेट्रोल पंप बंद रहे जबकि कई प्रमुख मार्गो पर वाहनों की आवाजाही नहीं हुई। गुरुवार देर रात हथियारबंद लोगों ने कई इलाकों में हवाई फायरिंग की।

मंगलवार रात शुरू हुई इस हिंसा में मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम), अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी), मुहाजिर कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) और जमात-ए-इस्लामी (जेआई) के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया।

विडंबना यह है कि एमक्यूएम सिंध और संघीय सरकारों की साझेदार है। इन सरकारों का नेतृत्व पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) कर रही है। एएनपी भी संघीय गठबंधन की साझीदार है।

इसके बावजूद एमक्यूएम और एएनपी के बीच अपने-अपने समुदायों के हितों को लेकर कलह होती रहती है। एमक्यूएम भारत विभाजन के दौरान पाकिस्तान आकर बसे मुहाजिरों के हितों की बात करती है तो एएनपी कराची के पश्तून मूल के लोगों के हित साधने की कोशिश करती है।

शुक्रवार को पाकिस्तानी रेंजर और पुलिस शहर के विभिन्न इलाकों में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए तैनात रहे।

स्थिति से निपटने के लिए बुधवार से रेंजर्स की मदद ली जा रही है। उन्हें शहर को वापस सामान्य स्थिति में पहुंचाने के लिए एक महीने तक के लिए विशेष शक्तियां दी गई हैं।

पुलिस का कहना है कि उसने शहरभर से 100 से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए हैं।

गुरुवार को सिंध के गृह मंत्री जुल्फिकार मिर्जा ने बताया कि हत्याओं में शामिल 291 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

मिर्जा ने यह भी कहा है कि इन हत्याओं के पीछे राजनीतिक दलों का हाथ है और वे प्रांतीय सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+