अप्रैल में जीएसएम कंपनियों ने 1.1 करोड़ नए ग्राहक जोड़े
मार्च महीने में इन कंपनियों ने करीब एक करोड़ 40 लाख नए ग्राहक जोड़े थे तब कुल ग्राहकों की संख्या 42.18 करोड़ थी।
भारत में 30 फीसदी बाजार हिस्सेदारी वाली सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अप्रैल महीने में 30 लाख नए ग्राहक जोड़े। इसके कुल ग्राहकों की संख्या 13.06 करोड़ हो गई है।
वहीं 23.96 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी वाली वोडाफोन ने अप्रैल में 29 लाख नए ग्राहक जोड़े और इसके ग्राहकों की कुल संख्या 10.38 करोड़ हो गई है।
आइडिया सेल्यूलर ने इस दौरान 15 लाख ग्राहकों की बढ़ोतरी करके अपने ग्राहकों की संख्या 6.53 करोड़ और एयरसेल ने 16 लाख ग्राहक बढ़ाकर इनकी संख्या 3.85 करोड़ कर ली है।
सरकारी क्षेत्र की कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड और महानगर दूरसंचार निगम ने क्रमश: 12.5 लाख और 33,217 हजार ग्राहक जोड़े हैं। इनके ग्राहकों की कुल संख्या क्रमश: 6.47 करोड़ और 48 लाख हो गई है।
रिलायंस कम्युनिकेशन अपने आंकड़े अलग से प्रसारित करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications