पाकिस्तान में ब्रिटिश परिवार की हत्या
लंदन, 21 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तानी मूल के एक ब्रिटिश परिवार के तीन सदस्यों की पाकिस्तान के पंजाब सूबे में हत्या कर दी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि ये हत्याएं परिवार का सम्मान बचाने के नाम पर की गई हैं।
समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक जब 51 वर्षीय मोहम्मद यूसुफ अपनी 49 वर्षीय पत्नी परवेज और 21 वर्षीय बेटी तानिया के साथ गुरुवार को एक विवाह में जा रहे थे तभी उन तीनों की हत्या कर दी गई थी।
ये हत्याएं पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के जौराह शहर के नजदीक हुई हैं। यह परिवार पिछले 30 साल से ब्रिटेन के लैंक्स के नेलसन शहर में रह रहा था।
परिवार से जुड़े रहे दोस्तों को डर है कि संभवत: ये हत्याएं सम्मान बचाने के नाम पर की गई हैं। इस परिवार ने एक विवाह के लिए पाकिस्तान छोड़ा था और ऐसा माना जा रहा है कि यह उनके ही बेटे का विवाह था।
नेलसन काउंसिलर मोहम्मद साकिब का कहना है, "मैं परिवार को अच्छी तरह जानता था। यह केवल हत्या की घटना नहीं है, ये सम्मान की खातिर होने वाली हत्याएं हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications